शॉपक्लूज का ‘व्यापार बढ़ाओ, दिवाली मनाओ’ अभियान

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस शॉपक्लूज ने अपने विक्रेताओं के लिए ‘बिग बिजनेस बूम’ नाम के अभियान की शुरुआत की है, जिसका टैगलाइन ‘बिजनेस बढ़ाओ, दिवाली मनाओ’ रखा है। इस अभियान का लक्ष्य खुदरा विक्रेताओं को त्योहारी सीजन और दिवाली के दौरान उपभोक्ताओं की हर मांग को पूरा करने के लिए तैयार करना है।

इसके तहत कंपनी मुंबई में विक्रेता शिखर सम्मेलन आयोजित कर रही है। यह अभियान दिवाली (30 अक्टूबर) तक चलेगा। इसके तहत अपेक्षाकृत नए विक्रेताओं को त्योहारी सीजन की जरूरतों और उपभोक्ता की मांग को ई-कॉमर्स व्यापार के माध्यम से पूरा करने के बारे में जानकारी दी जाएगी।

कंपनी ने बताया कि अधिकतम विक्रेता जुड़ाव सुनिश्चित करने के लिए कई ऑफलाइन इवेंट्स आयोजित किए जाएंगे।

कंपनी के मर्चेन्ट सर्विसेज प्रमुख गणेश बालाकृष्णन ने बताया, “व्यापक विक्रेता के आधार के रूप में हमारी मजबूत नींव, निस्संदेह रूप से हमारे मंच की असली ताकत है। आगामी त्योहारी सीजन में हमारी नींव को अधिक मजबूत बनाने के लिए हम हमारे विक्रेताओं को सभी श्रेणियों में उपभोक्ता मांग को ठीक से पूरा करने के लिए और अपनी बिक्री को ज्यादा से ज्यादा बढ़ाने के लिए कार्यशाला आयोजित करेंगे, ताकि हमारे व्यापारियों को उत्पादों का उचित स्टॉक रखने में और अधिक से अधिक कुशलता के साथ बिक्री में मदद मिले।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493