शॉ भारत में करेंगे बास्केटबाल का प्रचार-प्रसार

मुंबई, 22 फरवरी (आईएएनएस)। नेशनल बास्केटबाल एसोसिएशन (एनबीए) के चैम्पियन खिलाड़ी ब्रायन शॉ भारत में बास्केटबाल का प्रचार-प्रसार करने के लिए 24 फरवरी से 28 फरवरी के बीच भारत का दौरा करेंगे।

वह भारत में प्रीमियर एनबीए प्रतियोगिता जैसे नोएडा में एसीजी-एनबीए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के फाइनल, जयपुर में एनबीए सिटी में होने वाले फाइनल और मुंबई में एनबीए जैम जैसी प्रतियोगिता में शिरकत करेंगे।

वह सबसे पहले 24 फरवरी को नोएडा में एसीजी-एनबीए में खिलाड़ियों के साथ खेल के गुण साझा करेंगे।

नोएडा के बाद वह 26 फरवरी को जयपुर जाएंगे। जहां वह सैंट इडमुंड्स स्कूल के बच्चों के साथ खेल की जानकारी साझा करेंगे।

इसके अगले दिन वह मुंबई में के.जी. सोमाया कॉलेज में अपने प्रशंसकों से मिलेंगे।

वह 28 फरवरी को टीवी चैनल सोनी सिक्स के सुबह के कार्यक्रम में शिरकत कर अपने दौरे का अंत करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493