सेंट पीटर्सबर्ग, 22 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका की महिला टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने सोमवार को जारी महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) रैंकिंग में 9,245 अंकों के साथ पहला स्थान कायम रखा है। वहीं पौलेंड की एगनिस्का राडवांस्का को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, जर्मनी की एंजेलिक केरबर, सिमोना हालेप को पछाड़कर दूसरे स्थान पर आ गई हैं। सिमोना को चौथा स्थान हासिल हुआ है। स्विट्जरलैंड की बेलिंडा बेंकिक सातवें स्थान पर आ गई हैं जबकि इटली की फ्लाविया पेनेटा नौवें स्थान पर पहुंच गई हैं।
10वें स्थान पर इटली की रोबर्टा विंसी हैं।
1. सेरेना विलियम्स (अमेरिका )9,245
2. एंजेलिक केरबर (जर्मनी) 5,700
3. एगनिस्का राडवांस्का (पौलेंड) 5,210
4.सिमोना हालेप (रोमानिया) 4,745
5. जी. मुगुरुजा (स्पेन) 4,642
6. मारिया शारापोवा (रूस) 3,672
7. बेलिंडा बेंकिक (स्विट्जरलैंड) 3,505
8. पेट्रा क्विटोवा (चेक गणराज्य) 3,478
9. फ्लाविया पेनेटा (इटली) 3,422
10. रोबर्टा विंसी (इटली) 3,325
dharmpath.com dharmpath