शोपियां : मुठभेड़ में मारे गए 2 आतंकियों में एक एम.टेक का छात्र (लीड-1)

श्रीनगर, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के शोपियां जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकियों में से एक एम.टेक का छात्र था। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी।

गांदरबल जिले के नुनेर गांव से ताल्लुक रखने वाला राहिल राशिद शेख प्रौद्योगिकी में परास्नातक कर रहा था और तीन दिन पहले ही वह आतंकी बना था।

पुलिस ने कहा, “मुठभेड़ में मारे गए दूसरे आतंकी की पहचान शोपियां जिले के कीगम गांव के निवासी बिलाल अहमद के रूप में हुई है।”

मुठभेड़ परगुची गांव में उस वक्त हुई, जब राष्ट्रीय राइफल्स की उग्रवाद रोधी इकाइयां और राज्य पुलिस के विशेष अभियान समूह इमाम साहिब के बाग इलाके में एक खोजी अभियान चला रहे थे।

पुलिस ने कहा, “छिपे हुए आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाईं, जिसके बाद हुई मुठभेड़ में दोनों आतंकियों को मार गिराया गया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493