श्रीनगर, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के शोपियां जिले में सोमवार को आतंकवादियों की गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी तथा एक नागरिक घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि शोपियां के मुख्य बाजार में एक पुलिसकर्मी बिलाल अहमद तथा एक नागरिक रफीक अहमद एक मोटरसाइकिल से जा रहे थे। उसी समय उन पर आतंकवादियों ने गोलीबारी कर दी। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि इलाके की घेराबंदी कर दी है, हालांकि अभी तक कोई गिरफ्तार नहीं हुआ है।
dharmpath.com dharmpath