श्रीनगर, 11 जून (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के शोपियां जिले में सोमवार को जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) के आधिकारिक आवास के बाहर कुछ शरारती तत्वों ने एक खिलौना ग्रेनेड फेंका।
इससे सुरक्षा गार्ड और आसपास के लोग सकते में आ गए।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “बम निरोधक दस्ते को तुरंत बुलाया गया, जिसके बाद पता चला कि यह एक खिलौना ग्रेनेड है।”
dharmpath.com dharmpath