मुंबई, 20 अगस्त (आईएएनएस)। रियो ओलम्पिक में पदकों के सूखे को लेकर भारतीय ओलम्पिक दल की आलोचना कर खेल प्रेमियों के कोप का भाजन बनीं मशहूर लेखिका शोभा डे ने रजत पदक जीतने वाली बैडमिंटन खिलाड़ी पी. वी. सिंधु की सराहना की है।
शोभा ने ट्विटर पर सिंधु को ’24 कैरट का सोना’ और ‘हीरो’ कहा है।
गौरतलब है कि शुक्रवार को रियो ओलम्पिक के महिला एकल वर्ग के फाइनल में सिंधु स्पेन की कैरोलीना मारिन से हार गईं, हालांकि वह देश के लिए रजत पदक जीतने में सफल रहीं।
शोभा ने ट्वीट किया, “बहुत खूब सिंधु। आप किसी नायक के समान हैं, 24 कैरट का सोना!!! हमें आपसे प्यार है।”
शनिवार को किए गए ट्वीट में शोभा ने सिंधु, साक्षी मलिक और दीपा कर्माकर की सफलता पर लिखे अखबारी लेख को भी साझा किया है।
शोभा ने लेख पर लिखा, “रियो की तीन देवियां।” शोभा ने साथ ही सिंधु के जीवन पर संभावित फिल्म में दीपिका पादुकोण को उनकी भूमिका में लेने की सलाह भी दी।
भारतीय ओलम्पिक दल के सेल्फी लेने वाले ट्वीट की भरपाई करते हुए शोभा ने और भी कई ट्वीट किए। उन्होंने लिखा, “सिंधु ने गढ़ा चांदी। चांदी के बाद सोना!!!”
dharmpath.com dharmpath