श्याओमी स्मार्टफोन में पहले से इंस्टाल मिलेगी माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं

नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस)। माइक्रोसॉफ्ट और श्याओमी ने अपनी भागीदारी को और आगे बढ़ाते हुए घोषणा की है कि चीनी फोन निर्माता के सभी स्मार्टफोन और टैबलेट में माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस और स्काईपी की सेवाएं पहले से इंस्टाल मिलेंगी।

नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस)। माइक्रोसॉफ्ट और श्याओमी ने अपनी भागीदारी को और आगे बढ़ाते हुए घोषणा की है कि चीनी फोन निर्माता के सभी स्मार्टफोन और टैबलेट में माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस और स्काईपी की सेवाएं पहले से इंस्टाल मिलेंगी।

इन दोनों कंपनियों ने इसके अलावा क्रास लाइसेंस और पेटेंट हस्तांतरण का करार भी किया है।

श्याओमी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शियांग वांग ने एक बयान जारी कर बताया, “माइक्रोसॉफ्ट के साथ इस समझौते के द्वारा श्याओमी शीर्ष वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनियों के साथ टिकाऊ और दीर्घकालिक साझेदारी की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। हमारा अंतिम लक्ष्य प्रशंसकों के लिए सबसे अच्छा अनुभव उपलब्ध कराना है।”

सितंबर 2016 से श्याओमी के सभी एंड्रायड डिवायस में माइक्रोसॉफ्ट वर्ड, एक्सेल, पावरप्वाइंट, आउटलुक और स्काईपी एप इंस्टाल मिलेंगे। इनमें मी5, मी मैक्स, मी4एस, रेडमी नोट 3 और रेडमी 3 डिवायस शामिल हैं।

इस बारे में माइक्रोसॉफ्ट के कार्यकारी उपाध्यक्ष पेगी जॉनस ने कहा, “लोग अपनी पसंदीदा डिवायस में अपने पंसदीदा एप चाहते हैं और यह भी चाहते हैं कि वह एप बिल्कुल सही तरीके से काम करे। इसमें समझौते से हम यही देने जा रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493