श्रद्धा और मैं हर समय के दोस्त : आदित्य

मुंबई, 13 जनवरी (आईएएनएस)। फिल्म ‘आशिकी 2’ में साथ काम कर चुके अभिनेता आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ओके जानू’ शुक्रवार को रिलीज हुई। फिल्म के रिलीज से पहले एक शो में आदित्य ने बताया कि वे दोनों एक-दूसरे को किसी भी समय फोन कर सकते हैं क्योंकि वे एक-दूसरे के हर समय के दोस्त (एनीटाइम फ्रेंड) हैं।

आदित्य और श्रद्धा फिल्म के प्रचार के लिए टेलीविजन धारावाहिक ‘यार मेरा सुपरस्टार’ के दूसरे सत्र में दिखाई दिए।

शो पर दोनों ने साझा किया कि वे कभी भी एक-दूसरे को फोन कर सकते हैं।

उनकी दोस्ती के बारे में पूछे जाने पर आदित्य ने कहा, “हम जब भी चाहें एक-दूसरे को फोन कर सकते हैं। हम हर समय के दोस्त हैं।”

‘यार मेरा सुपरस्टार’ में आदित्य और श्रद्धा के एपिसोड का प्रसारण टेलीविजन चैनल जूम पर शनिवार को होगा।

शाद अली द्वारा निर्देशित ‘ओके जानू’ शुक्रवार को रिलीज हुई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493