श्रद्धा कपूर गिटार बजाना सीख रहीं

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अपनी हर फिल्म के लिए कुछ न कुछ सीखने की कोशिश करती हैं। इन दिनों वह ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ के लिए बास्केबॉल के साथ-साथ गिटार बजाना भी सीख रही हैं।

श्रद्धा इससे पहले ‘एक विलेन’ के लिए बाइक चलाना, ‘एबीसीडी 2’ के लिए डांस और ‘बागी’ के लिए एक्शन तथा गाने का प्रशिक्षण ले चुकी हैं।

श्रद्धा के अनुसार, उनका शुरू से ही संगीत से लगाव रहा है, इसलिए वह खुश हैं कि उन्हें फिल्म के लिए गिटार बजाने का मौका मिल रहा है।

श्रद्धा ने बताया, “हां, मुझे संगीत अच्छा लगता है और संगीत के वाद्ययंत्र मुझे आकर्षित करते हैं। मैं सिर्फ अपनी फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ के लिए गिटार बजाना ही नहीं सीख रही, बल्कि सुरों की बारीकियों को भी जान रही हूं, ताकि मैं जो बजा रही हूं उसे समझ सकूं। पियानो मेरा पसंदीदा वाद्य यंत्र है, उसके बाद मुझे गिटार पसंद है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493