उप्र : कैराना से हिन्दुओं के पलायन पर विहिप चिंतित

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) ने उत्तर प्रदेश में कैराना से हिन्दुओं के पलायन पर चिंता व्यक्त की है और इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

विहिप की ओर से यहां जारी एक बयान में अंतर्राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव डॉ. सुरेन्द्र जैन ने कहा है कि कैराना में 40 वर्ष पहले जो कस्बा हिन्दू बहुल था, आज वहां केवल आठ हिन्दू शेष रह गए हैं।

बयान के अनुसार, “कैराना के अलावा अन्य कई शहर और कस्बे हैं, जहां से हिन्दुओं का पलायन बहुत तेजी से हो रहा है। कांधला, थानाभवन और गंगोह के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई कस्बों में हिन्दुओं की अमूमन यही दशा है।”

विहिप ने उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री आजम खान पर भी निशाना साधा है, और कहा कि वह राष्ट्रविरोधी ताकतों को संरक्षण दे रहे हैं। बयान में कहा गया है कि जब तक एक खास समुदाय स्वार्थी नेताओं के षड्यंत्र का शिकार होता रहेगा, तब तक उनका विकास नहीं होगा।

जैन ने कहा है कि केवल उत्तर प्रदेश ही नहीं, देश के बंगाल, असम, बिहार, जम्मू एवं कश्मीर, केरल जैसे कई अन्य प्रांतों में जनसांख्यिकी असंतुलन बन गया है और इन सब स्थानों से हिन्दू पलायन करने को विवश हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493