दुनिया के 10 देशों के युवा पहुंचे देसंविवि

हरिद्वार, 13 जून (आईएएनएस)। भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) और देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सांस्कृतिक विरासत शिविर के तहत 10 देशों के 36 विद्यार्थी भारतीय संस्कृति को जानने यहां पहुंचे हैं।

यहां जारी एक बयान के अनुसार, इस दल में यमन, नामीबिया, अफगानिस्तान, श्रीलंका, कम्बोडिया, मंगोलिया, साऊथ कोरिया, नेपाल, बांग्लादेश, मॉरिशस के 36 युवक-युवतियां शामिल हैं।

बयान में कहा गया है कि 10 दिवसीय भारत भ्रमण के दौरान यह दल पांच दिन तक देवभूमि उत्तराखण्ड में रहेगा और देसंविवि, शांतिकुंज, हरिद्वार सहित देवभूमि में भारतीय संस्कृति का अध्ययन करेगा।

बयान में कहा गया है कि इस दल ने गायत्री परिवार के प्रमुख डॉ. प्रणव पण्ड्या व संस्था की अधिष्ठात्री शैलदीदी से भेंट-परामर्श किया।

इस अवसर पर डॉ. पण्ड्या ने कहा, “इस समय सम्पूर्ण देवभूमि गंगा दशहरा का पर्व उत्साह के साथ मना रहा है। हरिद्वार भारतीय संस्कृति के रंग में रंगा हुआ है।”

उन्होंने कहा कि गंगा दशहरा को गायत्री परिवार पं. श्रीराम शर्मा आचार्य की पुण्यतिथि के रूप में भी मनाता है।

मांगोलिया के बट्टमूर खान्दसुरेन, अफगानिस्तान के मोहिबुल्लाह हबीबी तथा जमैद जमशुल्ला, दक्षिण कोरिया की यून ए कीम, बांग्लादेश के श्रीमोय नाथ, यमन के अनास अब्दुल्ला अलक्वेधी, कम्बोडिया के वेन्डी यू आदि ने इसे कभी नहीं भूलने वाला पल बताया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493