श्रद्धा कपूर ने राजेश तैलंग की प्रशंसा की

मुंबई, 11 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने कहा है कि आगामी फिल्म ‘हसीना पारकर’ में अभिनेता राजेश तैलंग के साथ काम का अनुभव अद्भुत रहा।

मुंबई, 11 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने कहा है कि आगामी फिल्म ‘हसीना पारकर’ में अभिनेता राजेश तैलंग के साथ काम का अनुभव अद्भुत रहा।

श्रद्धा ने कहा, “राजेश सर के साथ काम का अनुभव शानदार रहा। वह अद्भुत अभिनेता और बहुत ही अच्छे व्यक्ति हैं।”

‘हसीना पारकर’ के निर्देशक अपूर्व लाखिया ने भी राजेश के काम की प्रशंसा की।

लाखिया ने कहा, “राजेश जी वकील की भूमिका के लिए बिल्कुल मुफीद थे। वह एक शानदार अभिनेता हैं और उन्होंने इस किरदार को एक नया आयाम दिया है। उनका अभिनय शानदार हैं और सेट पर आने से पहले वह पूरी तैयारी करते हैं। मेरी खुशकिस्मती है कि मेरी उनसे मुलाकात हुई। आशा है कि हम भविष्य में फिर साथ काम करेंगे।”

इस पर राजेश ने कहा, “मैं भविष्य में भी उनके साथ काम करना चाहूंगा। मैं आभारी हूं कि उन्हें मेरे साथ काम करना अच्छा लगा।”

‘हसीना पारकर’ अंडरवल्र्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पर आधारित है। यह 22 सितंबर को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493