रेयान हत्याकांड : पत्रकारों पर लाठीचार्ज को लेकर पुलिस अधिकारी निलंबित

गुरुग्राम, 11 सितम्बर (आईएएनएस)। रेयान इंटरनेश्नल स्कूल केएक सात वर्षीय छात्र की हत्या के विरोध में स्कूल के बाहर हो रहे प्रदर्शन को कवर कर रहे पत्रकारों पर बल प्रयोग करने के मामले में सोमवार को एक पुलिस अधिकारी को निलंबित कर दिया गया।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “सोहना पुलिस थाना प्रभारी, इंस्पेक्टर अरुण कुमार को काम में चूक को लेकर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।”

पुलसि ने रविवार को सोहना रोड के भोंडसी इलाके में स्थित स्कूल की इमारत के बाहर प्रदशर्नकारियों पर लाठियां बरसाई थीं, जिसमें नौ पत्रकारों व फोटो पत्रकारों सहित 50 लोग घायल हो गए।

विरोध प्रदर्शन के बीच स्कूल के पास स्थित एक शराब की दुकान में भी आग लगा दी गई।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने रविवार देर शाम यहां के अस्पताल में घायल पत्रकारों से मुलाकात की।

स्कूल के शौचालय में आठ सितंबर को सात वर्षीय प्रद्युम्न का शव मिला था। उसका गला रेता गया था और उसके शव के पास से एक चाकू मिला था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493