श्रद्धा व कनिका कपूर दिल्ली में सम्मानित

नई दिल्ली, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। यंग फिक्की लेडीज ऑर्गनाइजेशन (वाईएफएलओ) की ओर से मंगलवार को यहां आयोजित एक समारोह में ग्लैमर की दुनिया में धूम मचा रहीं दो युवा हस्तियों श्रद्धा कपूर और गायिका कनिका कपूर को ‘युवा महिला सम्मान’ से नवाजा गया।

दिल्ली के पंचतारा होटल ‘द ललित’ में आयोजित इस समारोह में सम्मानित की गईं अन्य महिलाओं में रुचिका मेहता (मीडिया), कनिका कपूर (गायिका), भावना रेड्डी (परफॉर्मिग आर्ट्स), विभा कल्होत्रा (विज्वल आर्ट्स), बिनालक्ष्मी नेपरम (कम्यूनिटी सर्विस), स्टूडियो पेटीकोट – देवयानी मल्होत्रा व दिव्या सहाय (फैशन), अनुजा चैहान (साहित्य), नेहा किरपाल (उद्योगिका), ऋतु रानी (खेल), रेखा पुरी (वुमन इंस्पीरेटर) शामिल हैं।

वाईएफएलओ की अध्यक्ष अवर्णा जैन ने बताया कि प्रतिभाशाली युवा महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए इस वर्ष से ‘यंग वुमन अवार्डस’ की शुरुआत की गई है। राष्ट्रीय स्तर के इस पुरस्कार की शुरुआत करने का उद्देश्य स्थानीय समुदायों में संगीत, कला, साहित्य, खेल, संस्कृति और लोकसेवा के क्षेत्र में महिलाओं की उपलब्धियों की ओर देश का ध्यान आकृष्ट करना है।

समारोह में केंद्रीय बिजली, कोयला और नवीकरणीय ऊर्जा राज्यमंत्री पीयूष गोयल भी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि महिलाओं का समाज में विशेष योगदान है और ये सम्मान निश्चित रूप से इनकी हौसला अफजाई करने के साथ-साथ इन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।

इस मौके पर गायिका कनिका कपूर ने अपने गायन कौशल से उपस्थित मेहमानों की खूब वाह-वाही लूटी। कनिका ने गीत ‘तेरी गलियां’ भी गुनगुनाया।

समारोह में फिक्की की अध्यक्ष ज्योत्सना सूरी के अवाला कई कमेटी सदस्य भी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन जानी-मानी एंकर शिवानी पसरीचा ने किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493