श्रीजेश दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपरों में : स्टॉकमैन

भुवनेश्वर, 23 जनवरी (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) द्वारा वर्ष के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर चुने गए नीदरलैंड्स के गोलकीपर जाप स्टॉकमैन का मानना है कि भारतीय गोलकीपर पी. आर. श्रीजेश दुनिया के शीर्ष पांच गोलकीपरों में हैं।

भुवनेश्वर, 23 जनवरी (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) द्वारा वर्ष के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर चुने गए नीदरलैंड्स के गोलकीपर जाप स्टॉकमैन का मानना है कि भारतीय गोलकीपर पी. आर. श्रीजेश दुनिया के शीर्ष पांच गोलकीपरों में हैं।

वर्ष के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपरों में श्रीजेश भी नामांकित थे, हालांकि स्टॉकमैन इस पर कब्जा करने में सफल रहे। उन्हें 15 जनवरी को यह अवार्ड प्रदान किया गया।

लंदन ओलम्पिक में रजत पदक विजेता रही नीदरलैंड्स टीम के अहम सदस्य रहे स्टॉकमैन ने आईएएनएस को दिए साक्षात्कार में कहा, “श्रीजेश में पिछले दो वर्षो में काफी सुधार आया है। वह एक विश्वस्तरीय गोलकीपर हैं और निश्चित ही दुनिया के शीर्ष पांच गोलकीपरों में हैं। वह नामांकन के हकदार हैं।”

स्टॉकमैन ने भारत में गोलकीपिंग मानकों से भी खुशी जताई, खासकर भारतीय जूनियर टीम के युवा गोलकीपर हरजोत सिंह से वह विशेष प्रभावित हैं।

हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के दूसरे संस्करण में प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट रहे स्टॉकमैन ने कहा, “हरजोत सिंह भी बहुत उम्दा प्रदर्शन कर रहे हैं और मैं आने वाले वर्षो में उन्हें ऊंचाई पर जाता देख रहा हूं। एचआईएल गोलकीपरों सहित सभी खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए अच्छा मंच मुहैया कराता है।”

एचआईएल में जेपी पंजाब वॉरियर्स के सदस्य स्टॉकमैन ने एचआईएल को उच्च मानकों वाला टूर्नामेंट बताया है।

स्टॉकमैन ने कहा, “एचआईएल कड़ी प्रतिस्पर्धा वाला टूर्नामेंट है, जिसमें शीर्ष स्तर के गोलकीपर और खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। एचआईएल के आगामी संस्करण में मैं गोलकीपिंग में और उच्च मानक स्थापित होने की उम्मीद कर रहा हूं।”

उन्होंने कहा, “पिछले वर्ष यदि हम विश्व कप जीतने में सफल रहते तो वह मेरे करियर का सर्वश्रेष्ठ वर्ष होता। हमें आस्ट्रेलिया के हाथों फाइनल में 1-6 से हार मिली, हालांकि व्यक्तिगत तौर पर मेरे लिए यह काफी अच्छा वर्ष रहा और मैं भी अपने प्रदर्शन से संतुष्ट हूं।”

गौरतलब है कि नीदरलैंड्स अपनी मेजबानी में पिछले वर्ष एफआईएच हॉकी विश्व कप के फाइनल में आस्ट्रेलिया के हाथों हार गया और उपविजेता रहा था।

इसके अलावा दूसरी विश्व वरीय नीदरलैंड्स हॉकी टीम ने 2014 में शानदार प्रदर्शन किया और नई दिल्ली में हुए विश्व हॉकी लीग का विजेता रहा। वर्ष का समापन हालांकि उनके लिए अच्छा नहीं रहा और चैम्पियंस ट्रॉफी में वे पांचवां स्थान हासिल कर सके।

पिछले वर्ष दिसंबर में हुए चैम्पियंस लीग के दौरान नीदरलैंड्स को नौवीं विश्व वरीय भारतीय टीम से 2-3 से हार झेलनी पड़ी थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493