श्रीदेवी अभिनय का ‘एन्साइक्लोपीडिया’ है : विद्या

मुंबई, 18 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री विद्या बालन का कहना है कि श्रीदेवी अभिनय का ‘एन्साइक्लोपीडिया’ हैं।

कई साल बाद एक बार फिर अनिल कपूर और श्रीदेवी अभिनीत 1987 की फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ देखने के बाद विद्या ने फिल्म की टीम की तारीफ की।

विद्या ने ट्वीट किया, “कमरा..कमरे के आगे बॉलकनी, बॉलकनी के आगे गॉर्डन..गॉर्डन के आगे समंदर..अभिनय का ‘एन्साइक्लोपीडिया’ देख रही हूं..श्रीदेवी।”

अभिनेत्री ने आगे ट्वीट किया, “हां, हम आपसे प्यार करते हैं मिस्टर इंडिया। अनिल कपूर दिलदार हैं..आप एकदम सच्चे हैं।”

विद्या ने साथ ही फिल्म के निर्देशक शेखर कपूर की भी तारीफ की।

उन्होंने लिखा, “शेखर कपूर ने बच्चों का काफी अच्छा निर्देशन किया। मुझे अभी एहसास हुआ कि ‘मिस्टर इंडिया’ और ‘मासूम’ मेरी पसंदीदा फिल्में हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493