हमें किसी के पैसों की जरूरत नहीं : रणधीर

मुंबई, 18 जनवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर और उनके व्यवसायी पति संजय कपूर की शादीशुदा जिंदगी में चले आ रहे झगड़ों और आरोपों-प्रत्यारोपों के दौर के बीच, अब उनके तलाक की खबरें जोरों पर हैं। इसी बीच करिश्मा के पिता रणधीर कपूर ने इन अफवाहों का खंडन किया है कि करिश्मा ने पैसों के लिए संजय कपूर से शादी की थी।

रणधीर का कहना है कि बॉलीवुड का नामी गिरामी कपूर खानदान सामथ्र्यवान है और उसे किसी के पैसों के पीछे भागने की जरूरत नहीं है।

संजय और करिश्मा की शादी 2003 में हुई थी और उनके दो बच्चे समायरा और कियान राज कपूर हैं।

रणधीर ने आईएएनएस को बताया, “सारी दुनिया कपूर खानदान के बारे में जानती है और ईश्वर ने हमें बेशुमार इज्जत और दौलत बख्शी है। हमें किसी के पैसों के पीछे भागने की जरूरत नहीं है, खासतौर पर संजय कपूर के पैसों के पीछे तो हरगिज नहीं।”

उन्होंने कहा कि संजय खुद को बेहद दौलतमंद बताकर अपनी प्रेमिकाओं को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे होंगे।

तनाव के दौर से गुजर रही करिश्मा को पिता का पूरा समर्थन प्राप्त है।

रणधीर ने कहा, “हर पिता की तरह मैं अपने बच्चों से बेहद प्यार करता हूं। मैं अपने नाती, नातिन को लेकर भी बेहद चिंतित हूं। मैं उनकी खुशी चाहता हूं और उम्मीद करता हूं कि यह उनके जीवन को प्रभावित न करे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493