श्रीदेवी ‘अभिनय की रानी’ : अनुपम खेर

मुंबई, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। जाने माने अभिनेता अनुपम खेर ने श्रीदेवी को ‘अभिनय की रानी’ कहा है।

अनुपम ने श्रीदेवी की आगामी फिल्म ‘मॉम’ के टीजर का लिंक साझा करते हुए ट्विटर पर लिखा, “अभिनय की रानी और मेरी पसंदीदा अभिनेत्री लौट आई हैं। श्रीदेवी की फिल्म ‘मॉम’ का टीजर देखिये और साझा कीजिए। जय हो।”

अभिनेता अनुपम खेर और श्रीदेवी ने साथ में ‘कर्मा’, ‘चालबाज’, ‘लाडला’, ‘लम्हे’ और ‘रूप की रानी चोरों का राजा’ फिल्मों में काम किया है।

श्रीदेवी पिछली बार 2012 में ‘इंग्लिश विग्लिश’ में नजर आई थीं।

उनकी आगामी फिल्म ‘मॉम’ का निर्देशन रवि उदयवार ने किया है। यह एक महिला केंद्रित फिल्म है। इसके निर्माता श्रीदेवी के पति बोनी कपूर हैं। यह हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में 14 जुलाई को रिलीज होगी।

फिल्म में अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ-साथ पाकिस्तानी अभिनेत्री सजल अली और अभिनेता अदनान सिद्दीकी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493