‘संरा पर्यवेक्षक एलओसी पर संघर्षविराम उल्लंघन की जांच कर रहे’

संयुक्त राष्ट्र, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में संयुक्त राष्ट्र पर्यवेक्षक नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर संघर्षविराम उल्लंघन के आरोपों की जांच कर रहे हैं।

संयुक्त राष्ट्र, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में संयुक्त राष्ट्र पर्यवेक्षक नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर संघर्षविराम उल्लंघन के आरोपों की जांच कर रहे हैं।

संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने सोमवार को दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कश्मीर स्थिति के बारे में पूछे जाने पर कहा, “भारत व पाकिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सैन्य पर्यवेक्षक समूह (यूएनएमओजीआईपी) नियंत्रण रेखा के पार पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर के डोमेल, कोटली और भीमबेर सेक्टरों में संघर्ष विराम उल्लंघन की जांच कर रहा है, जहां सुरक्षा हालात वास्तव में बेहद खराब व तनावपूर्ण हो गए हैं।”

उन्होंने कहा, “हमारा जोर इस बात पर है कि दोनों पक्ष संवाद व शांतिपूर्ण तरीके से समस्या का समाधान तलाशें।”

उन्होंने कहा कि जब यूएनएमओजीआईपी संघर्ष विराम उल्लंघन के आरोपों पर अपनी रिपोर्ट सौंपेगा, तब उसे साझा किया जाएगा।

उन्होंने एक संवाददाता के इस दावे पर प्रतिक्रिया नहीं दी कि भारत यूएनएमओजीआईपी पर रिपोर्ट नहीं देने के लिए दबाव बना रहा है।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के उपप्रवक्ता ने पिछले सप्ताह इससे साफ इनकार किया था कि भारत यूएनएमओजीआईपी पर रिपोर्ट नहीं देने के लिए दबाव बना रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493