श्रीदेवी की ‘मॉम’ 4 भाषाओं में रिलीज होगी

मुंबई, 11 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री श्रीदेवी अभिनीत फिल्म ‘मॉम’ हिंदी के अलावा, तमिल, तेलुगू और मलयालम चार भाषाओं में रिलीज होगी।

फिल्म के निर्माता और श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ने कहा, “भारत के सबसे बड़े सुपरस्टारों में से एक श्रीदेवी ने फिल्म उद्योग में 50 वर्ष से अधिक समय पूरा कर लिया है और उनके काफी प्रशंसक हैं। उनके प्रशंसक उत्सुकता से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं, विशेष रूप से दक्षिण के वितरक भी उनकी फिल्मों का समर्थन कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “जब से फिल्म का टीजर जारी हुआ है, तब से ऑनलाइन वितरक इसकी मांग कर रहे हैं और दक्षिण की भाषाओं में डब होने वाली फिल्म की मांग करने वाले निर्माताओं ने कई अनुरोध भेजे हैं।”

बयान के मुताबिक, ‘मॉम’ श्रीदेवी की 300वीं फिल्म है और इस साल श्रीदेवी फिल्म करियर के 50 वर्ष भी पूरे कर रही हैं। एक विशेष संकेत के रूप में, उनके निर्माता-पति ने उसी दिन सात जुलाई को फिल्म जारी करने का फैसला किया है। इस दिन 1967 में उनकी ‘कंदन करुनई’ रिलीज हुई थी।

जी स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत और रवि उदयवार द्वारा निर्देशित ‘मॉम’ में अक्षय खन्ना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493