फुटबाल : फेडरेशन कप में मोहन बागान ने शिलांग को दी मात

कटक, 10 मई (आईएएनएस)। भारत के अग्रणी फुटबाल क्लब मोहन बागान ने फेडरेशन कप में अपना शानदार फॉर्म जारी रखते हुए बुधवार को शिलांग लाजोंग को 3-2 से मात दे दी।

मोहन बागान ने पहले हाफ में तीन गोल कर लाजोंग की कठिनाई बढ़ा दी, लेकिन लाजोंग ने दूसरे हाफ में गोल कर वापसी की कोशिश की। हालांकि लाजोंग बराबरी का गोल नहीं कर पाई और मैच हार गई।

मैच का पहला गोल लाजोंग के हिस्से आया। यह आत्मघाती गोल मोहन बागान के डिफेंडर प्रीतम कोटाल ने तीसरे मिनट में किया।

हालांकि दो मिनट बाद स्ट्राइकर डार्ल डफी ने मोहन बागान की वापसी कराई। इसके बाद सोनी नोर्डे ने 27वें मिनट में गोल कर मोहन बागान को बढ़त दिला दी। नोर्डे ने दाहिने कोने से फ्री किक के जरिए गेंद को गोल पोस्ट की दिशा दिखाई।

जापान के युसा काटसुमी ने 43वें मिनट में गोल मार मोहन बागान को 3-1 से आगे कर दिया। नोर्डे ने युसा को पास दिया जिन्होंने गेंद को नेट में डालने में कोई गलती नहीं की।

पहले हाफ में दो गोल से पीछे चल रही लाजोंग ने दूसरे हाफ में वापसी की पूरी कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हो पाई।

काफी कोशिशों के बाद जापान के युटा किनोवाकी ने 80वें मिनट में गोल दाग उसकी बराबरी की उम्मीदों को जिंदा किया लेकिन मोहन बागान की रक्षापंक्ति ने इसके बाद उन्हें गोल से महरूम रखा और मैच अपने नाम किया।

इस जीत के बाद मोहन बागान की टीम ग्रुप -बी में शीर्ष पर बनी हुई है। कोलकाता के क्लब के अब दो मैचों में छह अंक है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493