श्रीदेवी ने बेटी के लिए कलाहस्ती मंदिर में की पूजा

कलाहस्ती (आंध्र प्रदेश), 2 मई (आईएएनएस)। फिल्म अभिनेत्री श्रीदेवी ने अपनी बड़ी बेटी जाह्न्वी कपूर के लिए श्री कलाहस्ती मंदिर में विशेष पूजा की।

मंदिर के एक सूत्र ने बताया कि श्रीदेवी ने यहां जाह्न्वी के लिए ‘सप दोष’ पूजा करवाई। माना जाता है कि ‘सर्प दोष’ व्यक्ति के स्वास्थ्य और समृद्धि को प्रभावित करता है।

सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “श्रीदेवी और जाह्न्वी दोनों पूजा में उपस्थित थे। पूजा 45 मिनट तक चली। हर साल हजारों की संख्या में लोग पूजा करने कलाहस्ती मंदिर आते हैं।”

श्रीदेवी अपनी अगली तमिल फिल्म ‘पुलि’ के लिए पिछले सप्ताह कलाहस्ती मंदिर से कुछ ही दूरी पर शूटिंग कर रही थीं।

शूटिंग से फारिग होते ही उन्होंने बेटी के साथ पूजा के लिए मंदिर जाने का फैसला किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493