नई दिल्ली से झांसी आ रही ट्रेन 12191 श्रीधाम एक्सप्रेस के स्लीपर कोच एस-5 के सीट नंबर 17 पर नई दिल्ली से प्रियंका पत्नी अतुल गुप्ता (निवासी लक्ष्मण गंज, झांसी) यात्रा कर रही थी। ट्रेन जब आगरा स्टेशन के पास पहुंची, तभी उसका पर्स गायब हो गया।
पर्स न मिलने पर महिला ने आस-पास बैठे यात्रियों से पूछताछ की, लेकिन सुराग नहीं लगा।
झांसी पहुंचने के बाद महिला जीआरपी थाने पहुंची। उसने लिखित शिकायत करते हुए बताया कि उसका पर्स चोरी हो गया, जिसमें 15000 रुपये नकद, सोने की चेन, दो मोबाइल और चांदी के जेबरात रखे हुए थे। जीआरपी ने शिकायत के आधार पर चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाही शुरू कर दी है।
dharmpath.com dharmpath