श्रीनगर, 28 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले में सोमवार को आतंकवादी हमले में घायल हुए पुलिस बल के सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) अब्दुल राशिद की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया, “राशिद को अनंतनाग के जिला अस्पताल में तुरंत भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें विशेष इलाज के लिए श्रीनगर भेज दिया।”
अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर के अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार को आतंकवादियों ने राशिद को बिल्कुल नजदीक से गोली मारी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
जिस इलाके में गोली मारी गई, उसकी तलाशी के लिए घेराबंदी की गई है।
dharmpath.com dharmpath