श्रीनगर उपचुनाव में हिंसा, प्रदर्शनकारी घायल

श्रीनगर, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। कश्मीर घाटी के मध्य बडगाम जिले में सुरक्षाबलों ने तीन स्थानों पर प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी की, जिसमें कुछ प्रदर्शनकारी घायल हो गए।

प्रदर्शनकारियों ने ईवीएम मशीनों के साथ तोड़फोड़ की और श्रीनगर-बडगाम संसदीय सीट उपचुनाव के मतदान में व्यवधान उत्पन्न किया।

पुलिस ने बताया कि हिंसक भीड़ ने एक बस में आग लगा दी और बडगाम में कुछ मतदान केंद्रों पर ईवीएम मशीनें तोड़ दीं।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “सुरक्षा बलों ने मतदान में रुकावट डाल रही भीड़ पर गोलीबारी की, जिसमें कुछ प्रदर्शनकारी घायल हो गए।”

मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ था और इसके पहले तीन घंटों में बेहद कम मतदान हुआ।

सुबह 10 बजे तक गांदरबल जिले में 4,403, श्रीनगर जिले में 4,283 और बडगाम जिले में 7,177 वोट पड़े थे।

श्रीनगर/बडगाम सीट पर 2,61,397 योग्य मतदाता हैं। इसके लिए 1,559 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493