जम्मू, 29 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू-श्रीगनर राजमार्ग रविवार दोपहर को हल्के वाहनों के लिए आंशिक रूप से खोल दिया गया है।
परिवहन विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “रामबाण सेक्टर में भूस्खलन के मलबे को साफ करने के बाद राजमार्ग को एक तरफ से यातायात के लिए खोल दिया गया है।”
अधिकारी ने कहा, “हल्के वाहनों को जम्मू से श्रीनगर जाने की इजाजत दे दी गई है। हालांकि विपरीत वाहनों को विपरीत दिशा में नहीं जाने दिया जा रहा।”
300 किलोमीटर लंबा राजमार्ग कश्मीर घाटी की जीवनरेखा है।
इस राजमार्ग के जरिए ही घाटी में जरूरी सामानों की आपूर्ति की जाती है और इसके बंद होने के कारण घाटी में जरूरी चीजों की किल्लत हो जाती है।
dharmpath.com dharmpath