श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग भूस्खलन के बाद बंद

जम्मू, 8 मार्च (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में बुधवार को खराब मौसम के कारण रामबन जिले में हुए भूस्खलन के बाद रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिया गया।

यातायात विभाग के एक अधिकारी ने बताया, “रामबन जिले में (मंगलवार) रातभर हुई बारिश के बाद राजमार्ग के कुछ हिस्सों में भूस्खलन हुए।”

उन्होंने कहा, “यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बुधवार को राजमार्ग पर यातायात की अनुमति नहीं देने का निर्णय लिया गया है।”

300 किलोमीटर लंबे इसी राजमार्ग से कश्मीर घाटी को खाद्यान्न, दवाओं, सब्जियों, मांस, अंडे और पेट्रोलियम उत्पादों आदि की आपूर्ति होती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493