श्रीनगर, 11 मार्च (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में श्रीनगर-बारामूला राजमार्ग पर शुक्रवार को उस समय बड़ी दुर्घटना टल गई जब सुरक्षा बलों ने इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईडी) का पता लगाया।
इस संबंध में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “श्रीनगर शहर के नौगाम क्षेत्र में सेना की रोड ओपनिंग पार्टी (आरओपी) ने आईडी का पता लगाया।”
उल्लेखनीय है कि श्रीनगर-बारामूला राजमार्ग का इस्तेमाल अधिकांश सैन्य रक्षा दल करते हैं और सेना को निशाना बनाने के लिए आतंकवादी आईडी का इस्तेमाल करते हैं।
dharmpath.com dharmpath