श्रीनगर, 7 नवंबर (आईएएनएस)। दो सप्ताह तक निलंबित रहने के बाद जम्मू एवं कश्मीर में श्रीनगर और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के मुजफ्फराबाद के बीच चलने वाली बस सेवा सोमवार को फिर से बहाल हो गई।
एक अधिकारी ने यहां कहा, “आज (सोमवार को) 35 यात्रियों को लेकर बस रवाना हुई जिनमें संबंधियों से मिलने मुजफ्फराबाद जाने वाले 22 कश्मीरी और अपने घर वापस लौटने वाले मुजफ्फराबाद के 13 निवासी शामिल थे।”
भारत और पाकिस्तान के बीच विश्वास बहाली के उपायों के हिस्से के रूप में विभाजित कश्मीर के दोनों भागों के बीच 7 अप्रैल 2005 को बस सेवा शुरू की गई थी।
बस सेवा बारामूला जिले के सैन्य छावनी शहर उड़ी से होकर गुजरती है।
dharmpath.com dharmpath