श्रीनगर, 5 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में शनिवार को रहस्यमयी परिस्थितियों में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई।
पुलिस ने यह जानकारी दी।
मृतकों में दो महिलाएं, एक पुरुष और दो बच्चे हैं, जो बेमिना क्षेत्र में मृत पाए गए।
यह परिवार कुपवाड़ा जिले से है और यहां किराए पर रह रहा था।
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “मौत का कारण दम घुटना लग रहा है लेकिन मेडिकल जांच के बाद ही इसका सही-सही पता चल पाएगा।”
dharmpath.com dharmpath