श्रीनगर में एहतियातन लगाए गए प्रतिबंध

श्रीनगर, 12 जुलाई (आईएएनएस)। एक स्थानीय आतंकवादी की शुक्रवार को बरसी पर अलगाववादियों के विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए अधिकारियों ने श्रीनगर के कुछ इलाकों पर प्रतिबंध लगा दिए।

पुलिस सूत्रों ने कहा कि आतंकी सजाद अहमद गिलकर की दूसरी बरसी पर श्रीनगर के नौहट्टा इलाके में प्रतिबंध लगाए गए हैं।

क्षेत्र में पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को भारी संख्या में तैनात कर दिया गया है।

पुलिस सूत्रों ने कहा, प्रतिबंधों के चलते संभावना है कि शुक्रवार को नौहट्टा में ऐतिहासिक जामिया मस्जिद पर सामूहिक नमाज की अनुमति नहीं मिलेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493