श्रीनगर में घर में नजरबंद हुए मीरवाइज

श्रीनगर, 22 जून (आईएएनएस)। हुर्रियत कांफ्रेंस के अलगाववादी नेता मीरवाइज उमर फारूक को शनिवार को श्रीनगर स्थित उनके ही घर में नजरबंद कर दिया गया।

मीरवाइज के नेतृत्व वाले हुर्रियत के एक प्रवक्ता ने कहा कि शहर के बाहरी इलाके में मीरवाइज उमर फारूक के निवास पर एक पुलिस दल पहुंचा और उन्हें सूचित किया कि अब वह अपने घर से बाहर नहीं जा सकते हैं।

प्रवक्ता ने कहा कि पुलिस ने मीरवाइज को नजरबंद करने का कोई कारण नहीं बताया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493