श्रीनगर, 4 दिसम्बर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में मंगलवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी रही। श्रीनगर में तापमान शून्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया और यहां बीती रात मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रात रही।

मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि आगामी सात दिनों तक राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है और रात के दौरान आसमान साफ रहने के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी रहेगी।
पहलगाम में तापमान शून्य से 5.5 डिग्री नीचे, गुलमर्ग में शून्य से 4.0 डिग्री नीचे, लेह में शून्य से 10.6 डिग्री नीचे, कारगिल में शून्य से 9.7 डिग्री नीचे, कटरा में शून्य से 3.4 डिग्री नीचे, बनिहाल में शून्य से 2.5 डिग्री नीचे और भदरवाह में शून्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।
उन्होंने कहा, “कारगिल के द्रास कस्बे में सोमवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 14 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था, जो कि विश्व का दूसरा आबादी वाला सबसे ठंडा स्थान है।”
dharmpath.com dharmpath