श्रीनगर, 17 जुलाई (आईएएनएस)। सर्व शिक्षा अभियान (एसएसए) परियोजना शिक्षण कर्मचारियों के लिए सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के कार्यान्वयन की मांग को लेकर मंगलवार को प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।
अधिकारियों ने कहा कि पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों को तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। शिक्षक राजभवन की ओर जा रहे थे। पुलिस ने कई शिक्षकों को हिरासत में भी लिया।
dharmpath.com dharmpath