श्रीनगर में प्रदर्शनकारियों, सुरक्षाबलों के बीच झड़प

श्रीनगर, 25 जून (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में शनिवार को जम्मू एवं कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के अध्यक्ष यासीन मलिक के नेतृत्व में एक विरोध मार्च के दौरान सुरक्षाकर्मियों व प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई।

प्रदर्शनकारी मैसुमा इलाके से शहर के मध्य स्थित लाल चौक की तरफ मार्च कर रहे थे।

एक अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने मार्च को मुख्य मार्ग पर रोक लिया, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाबलों पर भारी पथराव किया।

सुरक्षाबलों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े।

इलाके में जगह-जगह झड़प जारी है, जबकि बाजार बंद कर दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493