श्रीनगर में बीएसएफ के जवान ने आत्महत्या का प्रयास किया

श्रीनगर, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर जिले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान ने शुक्रवार को आत्महत्या करने का प्रयास किया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, श्रीनगर शहर के कमर्वारी क्षेत्र स्थित कैंप में जवान ने अपनी सर्विस राईफल से खुद को गोली मार ली।

सूत्रों के अनुसार, “उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में डॉक्टरों ने उसकी हालत स्थिर बताई है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493