श्रीनगर में मौसम की सबसे सर्द रात

जम्मू/श्रीनगर, 17 नवंबर (आईएएनएस)। श्रीनगर में बुधवार की रात इस मौसम की अब तक की सबसे सर्द रात रही। यहां तापमान शून्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं, जम्मू क्षेत्र में बनिहाल कस्बा सबसे सर्द रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “श्रीनगर में बुधवार की रात इस मौसम की अब तक की सबसे सर्द रात रही, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। पहलगाम में गुरुवार को न्यूनतम तापमान शून्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।”

अधिकारी के मुताबिक, “जम्मू एवं कश्मीर में लेह सबसे ठंडा शहर रहा, जहां रात का तापमान शून्य से 7.8 डिग्री सेल्सियस तक नीचे पहुंच गया।”

अधिकारी ने कहा, “जम्मू क्षेत्र के जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस, कटरा में 11.3 डिग्री, बटोट में 7.7 डिग्री, बनिहाल में 2.5 डिग्री और भदरवाह में 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।”

राज्य में अगले 48 घंटों तक मौसम सर्द व शुष्क बने रहने की उम्मीद है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493