श्रीनगर में शीतलहर का कहर जारी

श्रीनगर, 1 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में शीतलहर का कहर बढ़ने के साथ श्रीनगर में बीती रात सबसे अधिक ठिठुरन भरी रही, इसके चलते सोमवार को यहां का न्यूनतम तापमान शून्य से 4.4 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने कहा कि तापमान के मंगलवार रात तक और ज्यादा गिरने की संभावना है।

पहलगाम का तापमान शून्य से 5 डिग्री नीचे और गुलमर्ग का शून्य से 7.5 डिग्री नीचे रहा जबकि लेह और लद्दाख का तापमान शून्य से 14.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

जम्मू शहर में तापमान 6.7 डिग्री, कटरा में 7 डिग्री, बटोटे में 2.7 डिग्री, बनिहाल में 4.9 डिग्री, भदरवाह में 0.4 डिग्री और उधमपुर में 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493