श्रीनगर, 13 जनवरी (आईएएनएस)। श्रीनगर जिले में शनिवार को सैनिकों द्वारा एक वाहन पर गोली चलाने में दो व्यक्ति घायल हो गए।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि घटना शहर के बाहरी इलाके स्थित शालटेंग क्षेत्र की है।
उन्होंने कहा, “सेना ने कहा कि उन्हें इलाके में आतंकियों की हरकत की जानकारी मिली थी। एक वाहन को रुकने के लिए इशारा किया गया लेकिन उसने ऐसा किया नहीं जिसके बाद सैनिकों ने कुछ गोलियां चलाईं।”
अधिकारी ने कहा, “दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज कर रहे चिकित्सकों ने उनकी हालत स्थिर बताई है। एक मामला दर्ज कर लिया गया है और सटीक विवरणों का पता लगाया जा रहा है।”
dharmpath.com dharmpath