श्रीनगर मैराथन में युवकों की सुरक्षाबलों से झड़प

श्रीनगर, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। कश्मीर विश्वविद्यालय के परिसर में रविवार को एक मैराथन के दौरान युवकों और सुरक्षबलों के बीच हिंसक झड़प हुई।

इस बहुप्रचारित मैराथन में कुछ मंत्री और सिविल एवं पुलिस अधिकारी भी शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत में युवकों ने पाकिस्तान के झंडे लहराए और भारत-विरोधी नारेबाजी की।

गुस्साए युवकों ने मंच तोड़ दिया और पुलिस के एक वाहन को फूंकने की कोशिश की, जिसके चलते सुरक्षाबलों को उन्हें रोकने के लिए हस्तक्षेप करना पड़ा।

युवकों ने विवि परिसर में सुरक्षाबलों पर जमकर पत्थरबाजी की।

स्थिति पर काबू पाने के लिए सैन्य टुकड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं।

आयोजकों ने इस कार्यक्रम को श्रीनगर के पहले अंतर्राष्ट्रीय मैराथन के रूप में प्रचारित किया था और इसमें हर कोई भाग ले सकता था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493