श्रीनगर लोकसभा चुनाव : तीन जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद

श्रीनगर, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रशासन ने सोमवार को श्रीनगर लोकसभा उपचुनाव के मद्देनजर श्रीनगर, बडगाम और गंदरबल तीनों जिलों में इटंरनेट सेवाएं बंद कर दी है।

इन तीनों जिलों में होने वाले चुनाव के मद्देनजर मोबाइल इंटरनेट और ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी बंद कर दी गई है।

सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि चुनावों के दौरान अलगाववादियों द्वारा किसी तरह की अफवाह फैलाने से रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।

संसदीय उपचुनाव में मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा।

इस दौरान कुल 1,261,397 मतदाता 1,559 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

मतदान केंद्रों और मतदानकर्मियों की सुरक्षा के लिए पुलिस और अर्धसैनिकबलों की तैनाती की गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493