श्रीनगर से तीसरे आतंकी का शव बरामद

श्रीनगर, 17 मार्च (आईएएनएस)। सुरक्षा बलों ने शनिवार को श्रीनगर शहर के बाहरी इलाके में मुठभेड़ के दौरान मारे गए तीसरे आतंकी का शव बरामद कर लिया है।

पुलिस ने मुठभेड़ समाप्त होने के बाद खोनमोह इलाके में बमों और माइनों को हटाने के लिए सफाई अभियान शुरू किया था।

पुलिस ने कहा, “पुलिस दल और बम निरोधक दस्ते समेत अन्य सुरक्षा बलों को इस काम के लिए लगाया गया। स्थल की सफाई की समाप्ति पर पुलिस ने तीसरे आतंकी का शव बरामद किया। आतंकी की पहचान विदेशी नागरिक हमास के रूप में हुई है।”

भाजपा के एक नेता पर हमले के बाद शहर के बाहरी इलाके में गुरुवार को मुठभेड़ हुई थी, जिसमें एक थाना प्रभारी समेत तीन पुलिस वाले शहीद हुए थे और दो आतंकियों को मार गिराया गया था।

आतंकियों ने भाजपा नेता मोहम्मद अनवर खान पर हमला कर उनके रक्षक बिलाल अहमद को घायल कर दिया था। इसके बाद वह भाग गए थे और उन्होंने बलहामा गांव में शरण ले रखी थी।

पुलिस ने कहा कि उन्होंने कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493