श्रीनगर हवाईअड्डे से एयरएशिया की उड़ान शुरू

श्रीनगर, 19 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के श्रीनगर अतंर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से रविवार को अपना संचालन शुरू करने वाली एयरएशिया पहली विदेशी एयरलाइन बन गई है।

मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने रविवार सुबह श्रीनगर हवाईअड्डे पर एयरएशिया की उड़ान के उतरने के लिए झंडी लहराई।

श्रीनगर हवाईअड्डे को बीते पांच सालों से शेख-उल-आलम अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे का नाम दिया गया है, लेकिन अब तक यहां से कोई विदेशी विमानन कंपनी अपनी सेवाओं का संचालन नहीं कर रही थी।

एयरएशिया के उड़ान संचालन से घाटी में पर्यटन के बढ़ने की उम्मीद है।

एयरएशिया शुरू में रोजाना दिल्ली से श्रीनगर के लिए एक उड़ान का संचालन करेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493