श्रीनिवास ओका ने कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली

बेंगलुरू, 10 मई (आईएएनएस)। न्यायमूर्ति अभय श्रीनिवास ओका ने यहां शुक्रवार को कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।

कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई आर वाला ने राजभवन में न्यायमूर्ति ओका को पद की शपथ दिलाई।

एक अधिकारी ने यहां संवाददाताओं से कहा, “ओका ने राजभवन के ग्लास हाउस में कर्नाटक उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में अंग्रेजी में शपथ ली।”

मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी, उप मुख्यमंत्री जी. परमेश्वर, उच्च न्यायालय के न्यायाधीश और राज्य सरकार के अधिकारियों सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

बॉम्बे उच्च न्यायालय के 58 वर्षीय न्यायमूर्ति ओका ने न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी का स्थान लिया, जिन्हें जनवरी में सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया था।

आठ अप्रैल को सर्वोच्च न्यायालय कॉलेजियम की सिफारिश पर केंद्र सरकार ने 30 अप्रैल को ओका की नियुक्ति को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा अधिसूचित कराया।

ओका को अगस्त, 2003 में बॉम्बे उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था और नवंबर, 2005 में इसी अदालत के स्थायी न्यायाधीश बनाए गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493