श्रीलंका के आर्थिक सुधार के लिए विश्व बैंक से 10 करोड़ डॉलर

कोलंबो, 1 अगस्त (आईएएनएस)। विश्व बैंक ने श्रीलंका के आर्थिक सुधार कार्यक्रम के लिए 10 करोड़ डॉलर की सहायता को मंजूरी दी है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

विश्व बैंक ने एक रपट में कहा है, “आर्थिक विकास के मोर्चे पर श्रीलंका सतत प्रगति कर रहा है। सरकार का लक्ष्य एक सुधार प्रक्रिया द्वारा देश में 10 लाख नौकरियों का सृजन करना है। यह सुधार प्रक्रिया देश की प्रतिस्पर्धा, पारदर्शिता तथा व्यापक आर्थिक स्थिरता में सुधार पर केंद्रित है।”

श्रीलंका में प्रतिस्पर्धा, पारदर्शिता तथा वित्तीय स्थिरता विकास नीति फाइनेंसिंग (डीपीएफ) में सुधार का उद्देश्य निजी क्षेत्रों की प्रतिस्पर्धा में बाधा दूर करना, पारदर्शिता को बढ़ावा देना, पूरी तरह प्रबंधित सार्वजनिक संस्थानों तथा वित्तीय स्थिरता में सुधार कर सरकार के सुधार एजेंडे का समर्थन करना है।

प्रस्ताविक अभियान के संपूर्ण क्रियान्वयन तथा समन्वय के लिए राष्ट्रीय नीति व आर्थिक विकास मंत्रालय जिम्मेदार होगा।

क्रियान्वयन में विकास रणनीति व अंतर्राष्ट्रीय व्यापार, वित्त मंत्रालय, संसदीय सुधार व जन संचार, महालेखा परीक्षक विभाग, बोर्ड ऑफ इन्वेस्टमेंट तथा श्रीलंका का केंद्रीय बैंक भी हिस्सा लेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493