श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति का पुत्र धोखाधड़ी में गिरफ्तार

कोलंबो, 11 जुलाई (आईएएनएस)। श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के पुत्र को सोमवार को आर्थिक धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया गया।

कोलंबो, 11 जुलाई (आईएएनएस)। श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के पुत्र को सोमवार को आर्थिक धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, नामाल राजपक्षे को वित्तीय अपराध जांच संभाग ने धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया और घंटों पूछताछ की गई।

उस पर आरोप है कि पिछली सरकार के शासनकाल में उसने 4 लाख 80 हजार डॉलर गुम होने का बयान दर्ज कराया था।

राजपक्षे सरकार के शासनकाल में हुई कथित जालसाजी और भ्रष्टाचार आरोपों को लेकर देश के इस पूर्व प्रथम परिवार के खिलाफ जांच चल रही है।

वर्ष 2015 में हुए राष्ट्रपति चुनाव में महिंदा राजपक्षे सत्ता से बाहर हो गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493