उप्र : मायावती ने अखिलेश के दावे को किया खारिज

उन्होंने कहा कि विडंबना तो यह है कि सरकार ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई करने की दिशा में उचित ध्यान तक नहीं दे रही है।

मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश में वर्तमान समाजवादी पार्टी के सवा चार साल से अधिक के शासनकाल में ‘विकास’ किस स्तर का घटिया हुआ है, उसका खास अनुभव राजधानी लखनऊ वालों को भी लगातार हो रहा है जब एक के बाद एक निर्माण धंसता व गिरता जा रहा है।

उन्हांेने कहा कि अभी हाल ही में नवनिर्मित लोहिया पथ सेतु, जिस पर वीवीआईपी आगमन काफी होता है, धंस गया। कायदे से इस पर तत्काल सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए थी, लेकिन भ्रष्टाचार में अकंठ डूबी इस सपा सरकार ने इस दुर्घटना का उचित ध्यान तक नहीं लिया।

माया ने कहा कि लोगों में इससे निराशा है और उनकी चाह है कि इस सरकार में अगर नहीं तो बसपा की अगली सरकार में इस प्रकार के घटिया निर्माणों से संबंधित मामलों की तत्परता से जांच करके दोषी लोगों को सख्त कानूनी सजा दी जाए।

माया ने कहा कि बसपा भ्रष्टाचार के मामले में जनता की आपेक्षा का सम्मान करने का पूरा प्रयास करेंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493