श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति का भाई धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार

कोलंबो, 18 जुलाई (आईएएनएस)। श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के भाई पूर्व आर्थिक विकास मंत्री बासिल राजपक्षे को जांचकर्ताओं ने सोमवार को लाखों रुपयों की हेराफेरी के मामले में गिरफ्तार कर लिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, राजपक्षे बयान दर्ज कराने के लिए वित्तीय अपराध जांच शाखा के समक्ष उपस्थित हुए थे। पूछताछ के बाद अधिकारियों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

राजपक्षे को पूर्व सरकार के कार्यकाल के दौरान अपने मंत्रालय के अधीन आने वाले ‘दिवी नेगुमा कोष’ के लाखों रुपयों की हेराफेरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पिछले साल शुरुआत में राष्ट्रपति चुनाव में उनके भाई महिंदा राजपक्षे की हार के बाद उन्हें तीसरी बार गिरफ्तार किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493