श्रीलंका के प्रधानमंत्री ने दी भारतीय मछुआरों को चेतावनी

कोलंबो, 7 मार्च (आईएएनएस)। श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने शनिवार को भारतीय मछुआरों को अपने देश के समुद्री क्षेत्र में घुसने को लेकर चेतावनी दी है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के अनुसार, विक्रमसिंघे ने कहा कि भारतीयों का श्रीलंकाई जल क्षेत्र में प्रवेश करना बड़ी चिंता का विषय है, यदि भारतीय मछुआरे छोटी नावों का इस्तेमाल करते हैं, तो उनका देश किसी निश्चित क्षेत्र में उन्हें मछली पकड़ने की इजाजत देने पर विचार कर सकता है।

उन्होंने कहा कि अब तक भारतीयों को श्रीलंकाई क्षेत्र में मछली पकड़ने देने की इजाजत नहीं दी गई है और जो भारतीय श्रीलंकाई जल क्षेत्र में अवैध रूप से घुसते हैं,उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

इधर, श्रीलंकाई मछुआरों द्वारा कथित तौर पर अगवा किए गए सात भारतीय मछुआरे शनिवार को तमिलनाडु लौट आए।

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज द्विपक्षीय उच्च स्तरीय बैठक के तीसरे चरण में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार को कोलंबो पहुंचीं हैं। उन्होंने शनिवार को विक्रमसिंघे से मुलाकात की। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अगले सप्ताह होने वाले श्रीलंका दौरे का आधार तैयार करेंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493